Get App

Gold Silver prices Today: दिल्ली में आज सोने-चांदी को लगे पंख, चांदी ₹9000 चढ़ी, सोना ₹4800 उछला

दिल्ली में चांदी 9,000 रुपये चढ़कर 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सोना 4,800 रुपये चढ़कर 1,46,600 रुपये पर पहुंच गया। सोने और चांदी की घरेलू कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर पड़ा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 7:59 PM
Gold Silver prices Today: दिल्ली में आज सोने-चांदी को लगे पंख, चांदी ₹9000 चढ़ी, सोना ₹4800 उछला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में जोरदार तेजी दिखी। स्पॉट गोल्ड 3 फीसदी यानी 113.72 डॉलर चढ़कर 4,043 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 4 नवंबर को सोने और चांदी को पंख लग गए। सोना 4,800 रुपये चढ़कर 1,46,600 रुपये पर पहुंच गया। चांदी में तो 9000 रुपये की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी का असर इनकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में जोरदार तेजी आई।

चांदी की कीमतें 1.93 लाख पर पहुंचीं

दिल्ली में चांदी 9,000 रुपये चढ़कर 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी में आई तेजी में मजबूत त्योहारी मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी का हाथ रहा। लंबे समय बाद सोने और चांदी में एक दिन में ऐसी तेजी दिखी है।

बुलियन मार्केट में सेटीमेंट मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें