Gold Silver Prices Today: देश और विदेश में 21 जुलाई को चांदी की कीमतों को पंख लग गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तो चांदी का भाव करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया। सोने में भी मजबूती दिखी। स्पॉट सिल्वर 4.7 फीसदी चढ़कर 59.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इधर, भारत में भी चांदी में तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज में सिल्वर फ्यूचर्स दोपहर बाद 2.38 फीसदी यानी 5,195 रुपये चढ़कर 2,23,595 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
