Gold silver rally: पिछले एक साल में सोना और चांदी ने हैरतंगेज रिटर्न दिए हैं। इससे निवेशकों की हमेशा की आदत फिर सामने आई है, जो हालिया प्रदर्शन को देखकर निवेश करते हैं। The Wealth Formula के दिवाली ब्लॉकबस्टर राउंडटेबल में एन महालक्ष्मी से बातचीत में शीर्ष प्राइवेट बैंकर्स ने बताया कि कीमती धातुएं ग्राहकों के पोर्टफोलियो में हेज बनी रहती हैं, लेकिन हाल की तेज बढ़त में सतर्क रहने की जरूरत है।
