Gold Silver Price Today 12th January 2023: बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का में थोड़ा करेक्शन आने लगा है। सोने का भाव अपने पीक से करीब 500 रुपये पीछे चल रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में सिर्फ 5 रुपये का करेक्शन आया है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के करीब पहुंच सकता है।
क्या नये पीक पर पहुंचेगा गोल्ड
कल बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56,115 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 56,110 रुपये के दाम पर खुला। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 500 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह रुपये 4 रुपये सस्ता होकर 51,397रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर आज 12 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
गोल्ड एक रेंज में कर रहा है कारोबार
एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।
साल 2023 में 64,000 तक पहुंच सकता है गोल्ड
वैश्विक अनिश्चित के बीच दुनियाभर के सेंट्रल बैंक और आरबीआई ने गोल्ड का स्टॉक बढ़ाया है। सभी के गोल्ड खरीदने के कारण सोने के दाम में अगर 1 महीन की बात करें तो ये 52,000 रुपये से 56,000 रुपये पर आ गया है। इसमें 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।