Gold Silver Price: सोना में तेजी जारी, चांदी हुई सस्ती, घर में है शादी तो पहले जान लें आज का रेट

Gold Silver Price Today 26th December 2022: सोने में लगातार तेजी जारी है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,476 रुपये पर आ गया। आज इसमें 110 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 116 रुपये कम होकर 67,706 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट देख लें

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 12:51 PM
दिल्ली में 54,400 के पार सोने के दाम।

Gold Silver Price Today 26th December 2022: सोने में लगातार तेजी जारी है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,476 रुपये पर आ गया। आज इसमें 110 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 116 रुपये कम होकर 67,706 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट देख लें।

आज सिल्वर और गोल्ड में नजर आई तेजी

बीते शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,476 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 54,476 रुपये के दाम पर आ गया है। गोल्ड 100 रुपये चढ़ा है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,100 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 101 रुपये महंगा होकर 49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज 26 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 26 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 23 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 54476 54366 110
Gold 995 (23 कैरेट) 54258 54148 110
Gold 916 (22 कैरेट) 49900 49799 101
Gold 750 (18 कैरेट) 40857 40775 82
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31869 31804 65
Silver 999 67706 Rs/Kg 67822 Rs/Kg -116 Rs/Kg

गोल्ड के दाम में तेजी के कारण

सोने का भाव 54,400 रुपये के पार जाने के बाद नीचे आ गया। एक्सपर्ट का अभी भी मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को CBI ने किया गिरफ्तार, ICICI लोन फ्रॉड केस में अब तक तीसरी गिरफ्तारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।