Gold Silver Price Today 31st January 2023: ज्वैलरी बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन गिरावट नजर आई। हालांकि, दाम लगभग फ्लैट हैं। गोल्ड रेट में आज 38 रुपये की गिरावट रही और दाम 57,041 रुपये पर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट सोमवार को 57,079 रुपये पर बंद हुआ था। । चांदी के भाव में 200 रुपये गिरकर 67949 रुपये पर आ गई।
57,000 रुपये के ऊपर गोल्ड
गोल्ड 57,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 34 रुपये की गिरावट आई और आज ये 52,250 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर देख लें।
IBJA पर आज 31 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते सोमवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव
गोल्ड के भाव में रह सकती है तेजी
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।