Gold Rate: होली से पहले आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज गुरुवार वार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट रही है। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Mar 21, 2024 पर 11:14 AM
Gold Rate: होली से पहले सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर।

Gold Rate Today: आज गुरुवार वार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट रही है। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,940 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 66,990 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 76,900 रुपये पर है।

भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत

आज दिल्ली में सोने का भाव


20 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,940 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,470 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,940 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,470 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,840 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,370 रुपये है।

आज 21 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
चेन्नई 61,410 66,990
कोलकाता 60,790 66,320
गुरुग्राम 60,940 66,470
लखनऊ 60,940 66,470
बंगुलरु 60,790 66,320
जयपुर 60,940 66,470
पटना 60,840 66,370
भुवनेश्वर 60,790 66,320
हैदराबाद 60,790 66,320

 सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

टैक्स सेविंग FD या पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट? कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।