Gold Rate Today: आज गुरुवार वार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट रही है। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,940 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 66,990 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 76,900 रुपये पर है।
