Gold Rate Today: लोकसभा चुनाव के दिन आज सस्ता हुआ सोना, देश के 12 शहरों में ये रहा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: आज देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस खास दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 73,940 रुपये और चेन्नई में गोल्ड का का रेट 74,550 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 8:51 AM
Gold Rate: आज पहले चरण के चुनावों के दिन सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस खास दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 73,940 रुपये और चेन्नई में गोल्ड का का रेट 74,550 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 और 22 कैरेट सोने के  भाव में 300 से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी का रेट 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

भारत में आज सोने-चांदी का रेट (Gold Silver Price)

दिल्ली में आज सोने का भाव


19 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 67,790 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,940 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,690 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,790 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,020 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपये है।

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 68,340 74,550
कोलकाता 67,640 73,790
गुरुग्राम 67,790 73,940
लखनऊ 67,790 73,940
बंगलुरु 67,640 73,790
जयपुर 67,790 73,940
पटना 67,690 73,840
भुवनेश्वर 67,640 73,790
हैदराबाद 67,640 73,790

कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत

भारत में सोने की कीमत जिसे अक्सर गोल्ड की रिटेल कीमत के तौर पर जाना जाता है। सोने की कीमत में ज्वैलरी बनाने की लागत, टैक्स और सभी तरह के शुल्क शामिल होते हैं। जब ग्राहको गोल्ड की कीमत चुकाते हैं, तो उसमें ये सभी कॉस्ट शामिल होती है। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश के लिए वैल्यूबल एसेट्स, शादियों और त्योहारों में अपनी पारंपरिक भूमिका के कारण जरूरी है।

Gold Rate Today: सोने-चांदी की तेजी को लगा ब्रेक, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।