Gold-Silver Rates Today: मध्यपूर्व में सीजफायर पर संदेह बढ़ने से चांदी 7800 रुपये गिरी, सोने में भी नरमी

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी में 3.10 फीसदी यानी 7,800 रुपये की गिरावट आई। इससे इसकी कीमत घटकर 2,43,200 (टैक्स सहित) पर आ गई। 8 अप्रैल को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 7:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
99 फीसदी प्योरिटी गोल्ड की कीमत 1,500 रुपये यानी 1 फीसदी गिरकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

सोने और चांदी में 9 अप्रैल को गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 7,800 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई। सोना की कीमतें भी नरमी के साथ 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसकी वजह मध्यपूर्व में सीजफायर के जारी रहने को लेकर संदेह है। इस वजह से सोने चांदी में मुनाफावसूली हुई, जिसका असर कीमतों पर पड़ा।

गोल्ड में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी में 3.10 फीसदी यानी 7,800 रुपये की गिरावट आई। इससे इसकी कीमत घटकर 2,43,200 (टैक्स सहित) पर आ गई। 8 अप्रैल को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 99 फीसदी प्योरिटी गोल्ड की कीमत 1,500 रुपये यानी 1 फीसदी गिरकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। 8 अप्रैल को गोल्ड की कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।


विदेश में गोल्ड और चांदी में तेजी

एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान में सीजफायर को लेकर अनिश्चितता बढ़ने का असर निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ा। इससे सोने और चांदी दोनों में मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी में तेजी दिखी। गोल्ड 0.63 फीसदी की मजबूती के साथ 4,750 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 74.79 डॉलर प्रति औंस थी। भारत में गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स शाम के कारोबार में 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 1,52,433 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सिल्वर फ्यूचर्स 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 2,38,990 रुपये प्रति किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें: आप सिल्वर ज्वेलरी, कॉइन MMTC-PAMP को बेच सकेंगे, कंपनी ने शुरू की सिल्वर बायबैक स्कीम

मध्यपूर्व में सीजफायर को लेकर अनिश्चितता

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डील नहीं होने पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। उसने अमेरिकी सैना को खाड़ी इलाके में तब तक अपनी पोजीशन बनाए रखने को कहा है जब तक ईरान के साथ समझौता नहीं हो जाता है। इस वजह से मध्यपूर्व में सीजफायर जारी रहने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस वजह से 9 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट आई। 8 अप्रैल को तेजी के अगले दिन सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।