Get App

Gold-Silver Outlook: तेज बिकवाली के बाद संभले सोना-चांदी! खरीदारी से पहले इस हफ्ते इन बातों पर रखें नजर

Gold-Silver Outlook: धनतेरस-दिवाली के फेस्टिव सीजन से पहले घरेलू मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते दबाव दिखा और आज हल्की रिकवरी आई। इंटरनेशनल मार्केट में बात करें तो पिछले हफ्ते की तेज गिरावट के बाद आज अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी थोड़ा ऊपर चढ़ा। जानिए सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव की वजह और आगे किन बातों पर नजर रहेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 11:17 AM
Gold-Silver Outlook: तेज बिकवाली के बाद संभले सोना-चांदी! खरीदारी से पहले इस हफ्ते इन बातों पर रखें नजर
Gold-Silver Outlook: 27-28 अक्टूबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक सोने और चांदी के लिए काफी अहम है।

Gold-Silver Outlook: पिछले हफ्ते तेज गिरावट से रिकवर करते हुए इंटरनेशनल मार्केट में आज सोमवार 26 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी आई। निवेशकों की नजर 27-28 अक्टूबर को होने वाली अमेरिकी फेड की बैठक, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी हैं।

अमेरिका के अहम कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर आज 26 अक्टूबर को गोल्ड फ्यूचर्स प्रति औंस $1.60 यानी 0.04% बढ़कर $4,009.50 और सिल्वर फ्यूचर्स $0.201 यानी 0.37% उछलकर प्रति औंस $54.150 पर पहुंच गया।

पिछले हफ्ते कोमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स $173.20 यानी 4.14% गिरकर प्रति औंस $4,007.90 और सिल्वर फ्यूचर्स $3.35 यानी करीब 6% फिसलकर प्रति औंस $53.95 पर आ गया। घरेलू मार्केट में कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स प्रति 10 ग्राम ₹5,768 यानी करीब 4% गिरकर ₹1.42 लाख तो सिल्वर फ्यूचर्स ₹15,087 यानी 7.14% फिसलकर प्रति किग्रा ₹1.96 लाख पर आ गया। आज इनमें हल्की बढ़त आई।

सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव क्यों?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें