Gold Price Today: सोने का भाव लगातार नए पीक बना रहा है। गोल्ड में लगातार आ रही तेजी के कारण ज्यादातर लोग का मान रहे हैं कि सोना जल्द 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर सकता है। ऐसा नहीं है, गोल्ड में साल के अंत में करेक्शन आ सकता है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने की कीमत अगली दिवाली तक 90,000 रुपये तक जा सकती है। जनवरी 2024 में यह 2,058 डॉलर प्रति औंस थी और अक्टूबर तक बढ़कर 2,740 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एक औंस करीब 28 ग्राम का होता है। भारत में भी गोल्ड का प्राइस 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जिससे इस साल गोल्ड ने 29% रिटर्न दिया है।
