पिछले साल धनतेरस पर सोना खरीदने वाले मना रहे जश्न, क्या आप धनतेरस-दिवाली पर गोल्ड खरीदेंगे?

पिछले साल धनतेरस पर निवेश करने वाले लोगों को गोल्ड ने निराश नहीं किया है। पिछले धनतरेस से इस धनतेरस के बीच सोन की कीमतें करीब 30 फीसदी चढ़ी हैं। सोने जैसे निवेश के सुरक्षित माध्यम का यह रिटर्न काफी अट्रैक्टिव है

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल धनतेरस 10 नवंबर को था। तब सोने की कीमत 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब कीमत बढ़कर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। धनतेरस और दिवाली दोनों ही मौकों को सोने की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। पिछले साल धनतेरस पर निवेश करने वाले लोगों को गोल्ड ने निराश नहीं किया है। पिछले धनतरेस से इस धनतेरस के बीच सोन की कीमतें करीब 30 फीसदी चढ़ी हैं। सोने जैसे निवेश के सुरक्षित माध्यम का यह रिटर्न काफी अट्रैक्टिव है। सोने में निवेश का मुख्य मकसद सुरक्षा के लिहाज से किया जाता है। यह निवेश मुश्किल वक्त में बहुत काम आता है।

सोने ने दिया स्टॉक मार्केट से ज्यादा रिटर्न

पिछले साल धनतेरस 10 नवंबर को था। तब सोने की कीमत 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब कीमत बढ़कर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 2024 में सोने की कीमतें 23 फीसदी चढ़ी हैं। यह स्टॉक मार्केट के रिटर्न से ज्यादा है। इस साल सेंसेक्स ने करीब 10 फीसदी रिटर्न दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल सोने में तेजी की कई वजहें हैं। मध्यपूर्व में एक साल से ज्यादा समय से टेंशन बना हुआ है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने सितंबर में इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की है।


सोने में इन वजहों से जारी है तेजी 

रवि राजन एंड कंपनी के फाउंडर एस रवि ने कहा कि बीते एक साल से ग्लोबल अनिश्चितता, हाई इनफ्लेशन और जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोने में तेजी आई है। मध्यपूर्व में तनाव को देखते हुए निवेशकों की दिलचस्पी सोने से जैसे निवेश के सुरक्षित माध्यम में बढ़ी है। इसके अलावा दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को सॉफ्ट बना रहे हैं। इंटरेस्ट रेट में कमी से भी गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है।

त्योहारों पर बढ़ जाती है डिमांड

इंडिया में त्योहारों खासकर दिवाली और धनतेरस पर सोने की खरीदारी बढ़ जाती है। इसके बाद शादी का सीजन शुरू होता है। इसका असर भी सोने पर दिखता है। मांग बढ़ने से सोने में तेजी आती है। मास्टर कैपिटल सर्विसेज की डायरेक्टर पलक अरोड़ा चोपड़ा ने कहा कि फेस्टिव और वेडिंग सीजन में गोल्ड की मांग बढ़ जाती है। सोने को इंडिया में परिवार समृद्धि की निशानी मानते हैं। यह भी कहा जाता है कि गोल्ड में निवेश करने से घर-परिवार में खुशियां बढ़ती हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: आज शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, चेक 10 ग्राम गोल्ड का रेट

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल भी धनतेरस और दिवाली पर सोने की खरीदारीअच्छी रह सकती है। जर्मिनेट इनवेस्टर सर्विसेज के संतोष जोसफ ने कहा, "ग्लोबल इनवायरमेंट को देखते हुए यह सोने में निवेश का सही वक्त है। निवेशक कुछ पैसा सोने में लगा सकते हैं।" दरअसल, सोने में निवेश पोर्टफोलियो को सुरक्षा देता है। यह स्टॉक मार्केट में गिरावट की स्थिति में आपके लॉस की भरपाई की कोशिश करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।