Gold Price Today: नहीं थम रही सोने की गिरावट, धनतेरस से अब तक करीब ₹7600 सस्ता; अब इतनी है कीमत

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 123270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 113140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। डॉलर में मजबूती, US-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन में राहत की उम्मीद, फेडरल रिजर्व के फैसले को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख और प्रॉफिट बुकिंग से कीमतें नीचे आई हैं

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 7:31 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट है।

देश में सोना लगातार फिसल रहा है। 18 अक्टूबर को धनतेरस से इसमें आ रही गिरावट अभी भी जारी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड लुढ़ककर 123420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। देश के अन्य शहरों में भी कीमतें टूटी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में गिरावट है। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार की उम्मीदें, ब्याज दर को लेकर फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर, प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर की मजबूती हैं। देश के 10 बड़े शहरों में 28 अक्टूबर को सुबह सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 123420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 113140 123420
मुंबई 112990 123270
अहमदाबाद 113040 123320
चेन्नई 112990 123270
कोलकाता 112990 123270
हैदराबाद 112990 123270
जयपुर 113140 123420
भोपाल 113040 123320
लखनऊ 113140 123420
चंडीगढ़ 113140 123420

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। 28 अक्टूबर को यह 154900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.60 डॉलर प्रति औंस रह गया है। निवेशक लगातार मुनाफावसूली कर रहे हैं। रविवार को, अमेरिका और चीन के शीर्ष आर्थिक अधिकारियों ने एक संभावित व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई। इस समझौते पर इस सप्ताह के अंत में दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के बीच मीटिंग के दौरान चर्चा होने की उम्मीद है।

Gold Silver prices crash: फिर क्रैश हुए सोना और चांदी, 3% से ज्यादा गिरे दाम; जानिए कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।