भारी भरकम और बेमेल डिमांड नोटिस पर सरकार ने जांच एजेंसियों और अधिकारियों को सावधान किया है। रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने कहा कि DRI समेत सभी जांच एजेंसियों को ऐसे किसी डिमांड नोटिस भेजने से पहले यह देखने की कोशिश करनी चाहिए कि इरादा टैक्स चोरी का है या यह सिर्फ टेक्निकल गलती है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ रेवेन्यू का नहीं बल्कि इकोनॉमी के फायदे को भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कह दिया कि सोने के अंडे के चक्कर में सोने की मुर्गी को हलाल नहीं कर देना चाहिए।
