Life Certificate of Pensioners: केंद्र ने सभी पेंशन देने वाले बैंकों को बिस्तर पर पड़े और अस्पताल में भर्ती पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने के लिए डोरस्टेप सर्विस देने के लिए कह है। पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग (DoPPW) के जारी एक आदेश में सभी बैंकों से सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है उन्हें फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल करके डिजिटल रूप से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कहा है।
