GPF Interest rate 2023: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड यानी GPF की ब्याज दर 7.1% पर बरकरार रखी है। केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर में जनरल प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड की तर्ज पर इस बार जीपीएफ की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब 1 जुलाई से 30 सितंबर 2023 तक जीपीएफ निवेश पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। आर्थिक मामलों के विभाग ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सरकार ने जारी की GPF की नई ब्याज दरें
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि साल 2023-24 के दौरान सामान्य भविष्य निधि और अन्य समान निधियों के ग्राहकों की जमा किये गए कुल फंड पर दिए जाने वाले ब्याज की दर 1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक 7.1% रखी गई है। यह दर 1 जुलाई 2023 से लागू होगी।
क्या हैसामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ?
जनरल प्रोविडेंट फंड देश में सरकारी कर्मचारियों के लिए निवेश का एक महत्वपूर्ण विकल्प है। पीएफ (PF) की तरह कर्मचारी अपने वेतन का कुछ हिस्सा जीपीएफ में निवेश कर सकते हैं। सरकार कर्मचारियों को रिटायरमेंट और फाइनेंशियल इमरजेंसी के समय जीपीएफ से पैसा निकालने की इजाजत देती है।
यह ब्याज दर इन फंड्स पर होंगी लागू
जनरल प्रॉविडेंट फंड ये केंद्रीय कर्मचारियो पर लागू होता है। इसके अलावा कई तरह के सरकारी विभाग और डिपार्टमेंट के फड्स पर ये लागू होता है। इसमें राज्य रेलवे भविष्य निधि, सामान्य भविष्य निधि डिफेंस सर्विस, भारतीय ऑर्डिनेंस विभाग भविष्य निधि, भारतीय ऑर्डिनेंस विभाग फैक्ट्री सर्विस, भारतीय नौसेना डॉक वर्कर्स भविष्य निधि, रक्षा सेवा अधिकारी भविष्य निधि, आर्म्ड फोर्सेज भविष्य निधि आदि फंड्स शामिल है।