Get App

Gratuity New Rules: अब 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी, नए नियम से कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा!

अभी कर्मचारियों को 5 साल की नौकरी के बाद ग्रेच्युटी मिलती है लेकिन जल्द ही इसकी बाध्यता खत्म हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 11:10 AM
Gratuity New Rules: अब 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी, नए नियम से कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा!
कर्मचारियों को एक साल की नौकरी के बाद ग्रेच्युटी मिल सकेगी।

देश में ग्रेच्युटी से जुड़े नियम जल्द बदल सकते हैं। अभी तक नौकरीपेशा लोगों को सरकार नौकरी में 5 साल पूरे होने के बाद ग्रेच्युटी देती आई है। अब जल्द ये पांच साल की शर्त में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार लेबर कोड के नियम लागू करते हुए 5 साल की इस शर्त को कम करके एक साल कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

अभी ग्रेच्युटी पाने की है ये शर्त

एक ही कंपनी में लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी, पेंशन और प्रोविडेंट फंड के अलावा ग्रेच्युटी भी दी जाती है। ग्रेच्‍युटी पेमेंट एक निर्धारित फॉर्मूले के तहत गारंटीड दी जाती है। ग्रेच्युटी का छोटा हिस्सा कर्मचारी की सैलरी से कटता है, लेकिन बड़ा हिस्सा कंपनी की तरफ से दिया जाता है। मौजूदा नियमों के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी एक ही कंपनी में पांच साल पूरे कल लेता है तो उसे ग्रेच्युटी मिल जाती है। अगर वह 5 साल पूरे नहीं करता, तो ग्रच्युटी नहीं मिलती।

कम हो सकता है समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें