Get App

Greece Golden Visa Programme: अब ग्रीस की स्थायी नागरिकता हासिल करने के लिए करना होगा ज्यादा निवेश

ग्रीस ने अपने स्थायी नागरिकता प्रोग्राम के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 सितंबर से लागू हो गए हैं। नए नियम लागू होने से पहले जुलाई और अगस्त में भारतीय लोगों ने ग्रीस में ग्रीस के रियल एस्टेट्स में 37 फीसदी ज्यादा निवेश किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 12:26 PM
Greece Golden Visa Programme: अब ग्रीस की स्थायी नागरिकता हासिल करने के लिए करना होगा ज्यादा निवेश
ग्रीस के गोल्डन प्रोग्राम की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसके तहत विदेशी नागरिक ग्रीस के सरकार बॉन्ड्स, रियल एस्टेट्स और कुछ दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर ग्रीस की नागरिकता हासिल कर सकते हैं।

ग्रीस में प्रॉपर्टी खरीदने में भारतीय निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। इस साल जुलाई-अगस्त में भारतीय लोगों ने ग्रीस में 37 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदी है। दरअसल, ग्रीस के गोल्डन वीजा प्रोग्राम में बदलाव से पहले भारतीय लोगों ने ग्रीस की स्थायी नागरिकता हासिल करने में जल्दबाजी दिखाई। गोल्डन वीजा प्रोग्राम के नए नियम 1 सितंबर से लागू हो गए हैं। इससे रियल एस्टेट में निवेश के जरिए ग्रीस की स्थायी नागरिकता हासिल करने के लिए अब दोगुना निवेश करना होगा।

1 सितंबर से पहले यह था नियम

प्रॉपर्टी डेवलपमेंट फर्म Leptos Estates ने बताया कि 1 सितंबर से पहले कोई भारतीय करीब 2.5 करोड़ रुपये का निवेश कर यूरोप का स्थायी रेजीडेंसी हासिल कर सकता था। अब एथेंस जैसे ग्रीस के बड़े शहरों में कम से कम 8 करोड़ रुपये निवेश करने के बाद ही ग्रीस की स्थायी रेजिडेंसी मिल पाएगी। स्थायी रेजिडेंसी के लिए ग्रीस के टियर 2 शहरों में भी अब कम से कम 4 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ेगा। पहले 2.5 करोड़ रुपये निवेश करना पड़ता था।

ग्रीस ने अपने नागरिकों के हित में बदले नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें