FD Rate: SBI के बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने दी खुशखबरी! Fixed Deposit पर बढ़ाया ब्याज

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक के ब्याज बढाने के दो दिन में ही HDFC ने ब्याज बढ़ाया है। अब HDFC सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 2:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC Bank FD Rate: आज से बैंक ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक के ब्याज बढाने के दो दिन में ही HDFC ने ब्याज बढ़ाया है। अब HDFC सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढोतरी की है। ये बढ़ोतरी बैंक ने अपनी कुछ FD पर की है। ये नई दरें आज 14 दिसंबर से लागू हो गई है।

अब ये हैं HDFC बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

61 दिन से 89 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत।

सीनियर सिटीजन को 5 साल से ज्यादा वाली एफडी पर मिलेगा ज्यादा फायदा

सीनियर सिटीजन को 0.25% का अतिरिक्त प्रीमियम (0.50% के मौजूदा प्रीमियम से अधिक) दिया जाएगा, जो 5 साल एक दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर मिल रहा है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक यह ऑफर अनिवासी भारतीय (NRI) पर लागू नहीं है।

IPO : हरे निशान में रह सकते हैं 2022 में लिस्ट हुए 75% आईपीओ, जानिए 2023 में कैसा रहेगा हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।