Get App

HDFC Bank ने अपने लाखों कर्मचारियों को दी राहत, कम किया नोटिस पीरियड

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है। एचडीएफसी बैंक ने कर्मचारियों के लिए नोटिस पीरियड को 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2024 पर 2:39 PM
HDFC Bank ने अपने लाखों कर्मचारियों को दी राहत, कम किया नोटिस पीरियड
HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने कर्मचारियों को राहत दी

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है। एचडीएफसी बैंक ने कर्मचारियों के लिए नोटिस पीरियड को 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया है। बैंक को उम्मीद है कि इस बदलाव से फ्लेक्सिबलिटी में सुधार आएगा। 2020 में आईसीआईसीआई बैंक ने नोटिस पीरियड को 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया था। अब ऐसा करने वाला HDFC बैंक दूसरा बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक हो गया है।

कर्मचारियों के लिए कम किया नोटिस पीरियड

एचडीएफसी बैंक के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक नीति में इस बदलाव का मकसद बदलाव तय करते हुए कर्मचारियों के लिए फ्लेक्सिबिलिटी देना है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों को 6 मई को ईमेल के जरिये HR नीति में बदलाव की जानकारी दी गई थी। अब नए बदलाव के अनुसार कर्मचारियों को 30 दिन के नोटिस की जरूरत होगी। पहले यही पीरियड 60 दिनों का था। रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को 30 दिनों से भी कम समय में राहत मिल सकती है यदि उनकी रिक्वेस्ट को उनका मैनेजर इजाजत दे देता है।

इन बैंकों का इतना है नोटिस पीरयड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें