Get App

HDFC Bank ने बढ़ाई लोन की ब्याज दरें, EMI पर पड़ सकता है असर, जानिए नई MCLR दरें

HDFC Bank: अगर आपका होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन HDFC Bank से जुड़ा हुआ है, तो आपकी EMI पर असर पड़ सकता है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपनी MCLR दरों में बढ़ोतरी कर दी है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 3:12 PM
HDFC Bank ने बढ़ाई लोन की ब्याज दरें, EMI पर पड़ सकता है असर, जानिए नई MCLR दरें
अगर आपका होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन HDFC Bank से जुड़ा हुआ है, तो आपकी EMI पर असर पड़ सकता है।

HDFC Bank: अगर आपका होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन HDFC Bank से जुड़ा हुआ है, तो आपकी EMI पर असर पड़ सकता है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपनी MCLR दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के इस फैसले के बाद नए लोन महंगे हो सकते हैं, जबकि मौजूदा ग्राहकों की ब्याज दरें भी रीसेट होने पर बढ़ सकती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बैंक ने किन-किन पीरियड की दरों में बदलाव किया है और इसका आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है। बैंक की यह बढ़ोतरी ऐसे समय आई है जब RBI ने हाल ही में अपनी मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा है।

बैंक ने अलग-अलग पीरियड के लिए MCLR में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट (bps) तक की बढ़ोतरी की है। एक बेसिस प्वाइंट का मतलब 0.01 प्रतिशत होता है। नई बढ़ोतरी के बाद HDFC Bank की MCLR दरें 8.05 प्रतिशत से 8.65 प्रतिशत के बीच हो गई हैं।

किन-किन दरों में हुआ बदलाव?

HDFC Bank ने ओवरनाइट MCLR को 8.05 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। वहीं 3 महीने की MCLR 8.15 प्रतिशत से बढ़कर 8.20 प्रतिशत और 6 महीने की MCLR 8.30 प्रतिशत से बढ़कर 8.35 प्रतिशत हो गई है। सबसे महत्वपूर्ण 1 साल की MCLR, जिसका इस्तेमाल कई रिटेल लोन की ब्याज दर तय करने में किया जाता है, उसे 8.35 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.40 प्रतिशत कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें