HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने कस्टमर्स को झटका दे दिया है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 15 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये नई दरें 7 जून 2023 से लागू हो जाएगा। बैंक के रेट बढ़ाने के बाद से कस्टमर्स के लिए होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन महंगा हो जाएगा। बैंक ने अलग-अलग पीरियड के लिए लेंडिंग रेट में 5 से 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब ग्राहकों के लिए कार लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी।
