HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। RBI के रेपो रेट घटाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट घटाना शुरू कर दिया है। अभी 15 दिसंबर को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने एफडी पर इंटरेस्ट घटाया था। एसबीआई के बाद HDFC Bank ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट 0.25 फीसदी तक घटा दिया है। HDFC बैंक की नई दरें आज 17 दिसंबर 2025 से लागू हो गई है। एफडी इंटरेस्ट पर ये ब्याज आज 17 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है।
