देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! FD पर फिर घटाया इंटरेस्ट

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC Bank ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट 0.20 फीसदी तक घटा दिया है। HDFC बैंक की नई दरें 23 मई 2025 से लागू हो गई है। यह कटौती 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट की एफडी पर लागू होगा

अपडेटेड May 26, 2025 पर 6:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC Bank ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट 0.20 फीसदी तक घटा दिया है। HDFC बैंक की नई दरें 23 मई 2025 से लागू हो गई है। यह कटौती 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट की एफडी पर लागू होगा।

अब एफडी पर इतना मिलेगा इंटरेस्ट

बैंक ने इस बार अधिकतम 20 बेसिस प्वाइंट्स (bps) तक की कटौती की है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी HDFC बैंक ने 50 bps की कटौती की थी। अब सामान्य नागरिकों के लिए एफडी ब्याज दरें 3% से 6.85% के बीच हैं, जबकि सीनियर सिटीजन को 3.5% से 7.35% तक ब्याज मिलेगा। पहले ये दरें क्रमश: 3% से 7.10% और 3.5% से 7.55% तक थीं।


किन पर हुई कटौती?

1 साल से कम 15 महीने तक की FD पर ब्याज दर 6.60% से घटाकर 6.50% कर दी है। 18 महीने से कम 21 महीने की FD पर ब्याज दर 7.05% से घटाकर 6.85% कर दी है।

एचडीएफसी बैंक की 3 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.00 प्रतिशत

61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए – 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.25 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.35 प्रतिशत

18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.35 प्रतिशत

21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

2 साल 1 दिन और 2 साल 11 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

2 साल 11 महीने 1 दिन और 35 महीने तक - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

2 साल 11 महीने 1 दिन और 3 साल तक - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने तक - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.15 प्रतिशत

4 साल 7 महीने से 55 महीने तक - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.15 प्रतिशत

4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल कम : सामान्य जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.15 प्रतिशत

5 साल से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत

Gold Rate Today: सोने ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ 3 महीने में 18% रिटर्न दिया

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।