HDFC बैंक अपने ग्राहकों के लिए लाया 2 खास FD, 3 साल की एफडी पर दे रहा है 7.70 फीसदी का ब्याज

HDFC Bank Special FD: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अपनी 2 एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये ब्याज दरें बैंक ने अपनी वेबसाइट पर ग्राहकों को बताई हैं। ये ब्याज दर ग्राहकों को कुछ समय के लिए ही ऑफर की जा रही है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 2:29 PM
Story continues below Advertisement
HDFC बैंक अपनी 2 स्पेशल एफडी पर ऑफर कर रहा है ज्यादा ब्याज।

HDFC Bank Special FD: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अपनी 2 एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये ब्याज दरें बैंक ने अपनी वेबसाइट पर ग्राहकों को बताई हैं। ये ब्याज दर ग्राहकों को कुछ समय के लिए ही ऑफर की जा रही है। ये ब्याज दरें इन दो खास समय के लिए दी जाने वाली एफडी योजनाओं पर ही दी जा रही है।

ये हैं 2 स्पेशल FD

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार एचडीएफसी बैंक स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर कर रहा है। इसमें 35 महीनों के पीरियड की एफडी पर ग्राहकों को 7.20% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 55 महीनों की एफडी के लिए ग्राहकों को 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इन दोनों एफडी पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दिया जा रहा है। यानी सीनियर सिटीजन को 35 महीने की एफडी पर 7.70 फीसदी और 55 महीने की एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ग्राहक इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द निवेश करें।


29 मई को बदली थी बैंक ने एफडी पर ब्याज दरें

29 मई 2023 को एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया था। 7 से 29 दिनों के बीच की एफडी पर 3% की दर से ब्याज मिल रहा है। 30 से 45 दिनों की एफडी पर ग्राहकों को 3.50% की दर से ब्याज मिल रहा है। 46 दिनों और छह महीने से कम एफडी पर ग्राहकों को 4.50% की दर से ब्याज मिल रहा है।

ये हैं ब्याज दरें - सीनियर सिटीजन को इन दरों पर 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।

7 से 29 दिनों की अवधि के लिए- 3.00%

30 से 45 दिनों की अवधि के लिए- 3.50%

36 से 89 दिनों की अवधि के लिए- 4.50%

36 दिन लेकर से 6 महीने की अवधि के लिए- 4.50%

6 महीने 1 दिन लेकर से 9 महीने तक के लिए- 5.75%

9 महीने 1 दिन लेकर से 1 साल तक के लिए- 6.00%

1 साल 1 दिन लेकर से 15 महीने तक के लिए- 6.60%

15 महीने 1 दिन लेकर से 18 महीने तक के लिए- 7.10%

18 महीने से लेकर से 2 साल 11 महीने तक के लिए- 7.00%

HDFC बैंक का स्पेशल FD ऑफर

2 साल 11 महीने से लेकर 36 महीने तक- 7.20%

4 साल 7 महीने की अवधि के स्पेशल FD पर- 7.25%

ITC की इस योजना पर उछले शेयर, डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट पर बढ़ी खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।