ITC की इस योजना पर उछले शेयर, डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट पर बढ़ी खरीदारी

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया था। इसकी रिकॉर्ड डेट आज 30 मई को है यानी कि डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट के दिन आज आईटीसी के शेयरों की जबरदस्त खरीदारी हो रही है। हालांकि शेयरों में तेजी की एक वजह कंपनी की एक कारोबारी योजना है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
ITC के शेयरहोल्डर्स के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 15.50 रुपये का डिविडेंड बना।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया था। इसकी रिकॉर्ड डेट आज 30 मई को है यानी कि डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट के दिन आज आईटीसी के शेयरों की जबरदस्त खरीदारी हो रही है। हालांकि शेयरों में तेजी की एक वजह कंपनी के होटल बिजनेस को डीमर्ज यानी अलग करने की योजना भी है। इसके चलते आईटीसी के शेयर करीब ढाई फीसदी के उछाल के साथ इंट्रा-डे में बीएसई पर 450.55 रुपये (ITC Share Price) पर पहुंच गए। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई और दिन के आखिरी में यह 2.31 फीसदी की मजबूती के साथ 449.75 रुपये पर बंद हुए।

    क्या है होटल बिजनेस को लेकर ITC की योजना

    आईटीसी के सीएमडी संजीव पुरी ने 29 मई को एक मीडिया कंपनी से अपनी योजना के बारे में जानकारी दी थी। आईटीसी की योजना अपने होटल कारोबार को अलग करने की है। यह योजना काफी पुरानी है लेकिन कोरोना के चलते इस पर कंपनी आगे नहीं बढ़ सकी। इसके अलावा उन्होंने इंफोटेक कारोबार को बंद करने की संभावना को लेकर भी संकेत दिए लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए समय काफी महत्वपूर्ण है।

    ITC का चौथी तिमाही का मुनाफा 21% बढ़कर 5,087 करोड़ रुपये पर रहा, आय 5.6% बढ़ी


    कितना डिविडेंड बांट रही कंपनी

    एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 6.75 रुपये के फाइनल डिविडेंड के साथ-साथ 2.75 रुपये के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

    इससे पहले फरवरी 2023 में कंपनी ने 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इस प्रकार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 15.50 रुपये का डिविडेंड बना। शेयरहोल्डर्स के डिविडेंड 17 अगस्त से पहले भेज दिया जाएगा। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो मार्च तिमाही में इसका स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 21.4 फीसदी उछलकर 5,086.9 करोड़ रुपये और ऑपरेशनल रेवेन्यू (एक्साइज ड्यूटी को निकालकर) 5.6 फीसदी बढ़कर 16,398 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।