HDFC Bank Vs SBI Vs ICICI Bank: सरकार ने कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं, इससे तय इनकम वाले ऑप्शन अब भी आकर्षक बने हुए हैं। इससे पहले कि आरबीआई नीतिगत दरों में कटौती शुरू करे, जो इस साल देखने को मिल सकता है। उससे पहले बेहतर होगा कि आप अपनी एफडी पर अच्छा रिटर्न कमा लें। यहां एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की एफडी पर ब्याज दरें बताई है। एचडीएफसी बैंक एफडी पर अधिकतम 7.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक सालाना 7.60 फीसदी की दर से ब्याज एफडी पर दे रहा है। एसबीआई सालाना 7.50 फीसदी की दर से अधिकतम ब्याज दे रहा है।
