Get App

हेल्थ इंश्योरेंस होगा महंगा, ये उपाय करें तो नहीं बढ़ेगा आपका प्रीमियम

मार्श-मर्सर बेनिफिट्स सर्वे के मुताबिक, कंपनियों की तरफ से एंपलॉयीज को मिलने वाली हेल्थ पॉलिसीजी (Health Policies) की कॉस्ट इस साल 15 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2022 पर 2:39 PM
हेल्थ इंश्योरेंस होगा महंगा, ये उपाय करें तो नहीं बढ़ेगा आपका प्रीमियम
इंश्योरेंस कंपनियां प्रीमियम बढ़ाने के लिए रेगुलेटर का एप्रूवल हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमयम में 8 से 15 फीसदी इजाफा हो सकता है।

आपके हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) का प्रीमियम बढ़ने जा रहा है। ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस (Group Health Insurance) का प्रीमियम अप्रैल में बढ़ चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाकी ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भी रिन्यूएल के वक्त बढ़ना तय है। मार्श-मर्सर बेनिफिट्स सर्वे के मुताबिक, कंपनियों की तरफ से एंपलॉयीज को मिलने वाली हेल्थ पॉलिसीजी (Health Policies) की कॉस्ट इस साल 15 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जल्द इंडिविजुअल हेल्थ पॉलिसी (Individual Health Policy) का प्रीमियम बढ़ने वाला है। इसकी वजह यह है कि कोविड-19 से जुड़े क्लेम की वजह से इंश्योरेंस कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। इंश्योरेंस कंपनियां प्रीमियम बढ़ाने के लिए रेगुलेटर का एप्रूवल हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमयम में 8 से 15 फीसदी इजाफा हो सकता है।

कोरोना की महामारी के चलते दुनियाभर में मेडिकल खर्च बढ़ा है। इसका सीधा असर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों पर पड़ा है। सेक्योरनाउ इंश्योरेंस ब्रोकर्स के को-फाउंडर और प्रिंसिपल ऑफिसर अभिषेक बोंडिया ने कहा, "कोविड-19 की वजह से हेल्थ इंश्योरेंस का इस्तेमाल बहुत बढ़ा है। इसके अलावा पेंट-अप डिमांड भी आ रही है। जिन लोगों ने अपनी सर्जरी और प्रोसिजर रोक रखी थी, वे अब उन्हें करा रहे हैं। इससे क्लेम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर इंश्योरेंस कंपनियों पर पड़ा है।"

उनका मानना है कि हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां हर तीन साल पर क्लेम को देखते हुए रेट्स बढ़ा सकती हैं। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए भी एक एज ब्रैकेट से दूसरे में जाने पर प्रीमियम में तेज उछाल आ सकता है। आम तौर पर 35 से 39 साल की उम्र में प्रीमियम स्टेबल रहता है। फिर 40 पार करने के बाद इसमें उछाल आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें