इंडिया में कैंसर और दूसरी नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अपोलो हॉस्पिटल्स की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाली बाते बताई गई हैं। इसमें कहा गया है कि इंडिया में हर तीन में से एक व्यक्ति प्री-डायबिटिक है। हर तीन में से दो लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत है। हर 10 व्यक्ति में से एक व्यक्ति डिप्रेशन में है। कैंसर, डायबिटीज, हायपरटेंशन, ह्रदय रोग और मानसिक बीमारियां आम हो गई हैं।
