Hero Motocorp Q3 Results: मोटरसाइकिल और स्कूटर्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Hero Motocorp (हीरो मोटकॉर्प) का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 36.7% घटकर 686 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में Hero Motocorp को 1084.47 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।
Hero Motocorp ने निवेशकों को 60 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को कामकाज से 7883 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 9776 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी की आमदनी में 19.4% की गिरावट आई है।
Hero Motocorp का EBITDA दिसंबर 2021 तिमाही में 32% गिरकर 960 रुपए रहा। पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 1413 करोड़ रुपए था। दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 12.2% रहा।
Hero Motocorp के दिसंबर तिमाही के नतीजे गुरुवार रात को आए। इससे पहले गुरुवार को Hero Motocorp के शेयर 2 रुपए गिरकर 2726.75 रुपए पर बंद हुए थे।