Holi 2024: साल 2024 में होली के लिए ट्रेन टिकटों की बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। कई ट्रेनों में अभी से वेटिंग टिकट मिल रही हैं। अगले साल होली सोमवार 25 मार्च 2024 को है। ऐसे में जो लोग अभी टिकट बुक नहीं कराते हैं उनके लिए समय पास आने पर घर जाना या अपनों से मिलना आसान नहीं होगा। खासकर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में अभी से वेटिंग लिस्ट पर टिकट मिल रहा है। अगर आप चाहें तो होली के समय के लिए अभी से कम कीमत पर फ्लाइट बुक कर सकते हैं क्योंकि होली पास आने पर फ्लाइट की टिकट भी महंगी हो जाएगी। ऐसे में हमेशा बेहतर होता है कि अगर अगर त्योहार पर घर जाना है तो 2-3 महीने पहले ही ट्रेन या फ्लाइट की बुकिंग करा लें। ताकि, सही दाम पर सीट बुक करा सकें और बाद में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
इंडियन रेलवे चलाएगी होली स्पेशल ट्रेन
होली से पहले और त्योहार के दौरान रेलवे कई होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है। लेकिन हर बार डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम रहती है। खासकर बिहार, गोरखपुर, पटना जैसे जगहों पर जानी वाली ट्रेनों में हमेशा त्योहारों के समय में भीड़ बनी रहती है।
अभी तक खास ट्रेनों में ट्रेनों के टिकट का स्टेटस
23 मार्च 2024 को ट्रेनों का स्टेटस
आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस (आनंद विहार से भागलपुर तक)
स्लीपर - WL7, AC 3 इकोनॉमी - WL10, AC 3 - WL20, AC 2 - WL10, AC फर्स्ट क्लास - WL1
सीएसटी मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस (मुंबई से लखनऊ)
स्लीपर - WL39, AC – 3rd इकोनॉमी - उपलब्ध-0041, एसी 2 - डब्लूएल5, एसी फर्सट क्लास - उपलब्ध-0001
(नोट – WL मतलब वेटिंग लिस्ट)
अभी कितना है फ्लाइट का किराया?
अगर आप आज 22 मार्च 2024 के लिए दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट टिकट बुक करते हैं, फ्लाइट बुकिंग साइट पर दिल्ली से पटना की टिकट 4334 रुपये में मिल रही है। होली के दिन के लिए बुकिंग करने पर टिकट 6500 रुपये की मिल रही है। अगर आप आज 21 मार्च के लिए मुंबई से लखनऊ का टिकट बुक करते हैं, तो इसकी कीमत 4713 रुपये होगी। 23 मार्च के लिए इसकी कीमत 5226 रुपये होगी। यह टिकट आपको होली पर एक या दो दिन पहले लगभग 15000-20000 रुपये में खरीदना पड़ सकता है। अगर आप आज 23 मार्च 2024 के लिए बेंगलुरु से देहरादून के लिए बुकिंग करते हैं तो आपको 9378 रुपये चुकाने होंगे। होली से एक या दो दिन पहले फ्लाइट टिकट काफी महंगे हो जाते हैं।