Home Loan Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते हफ्ते अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखा। इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, उसके बाद कुछ बैंकों ने MCLR को रिवाइज किया। कोई भी बैंक MCLR से नीचे बैंक लोन ऑफर नहीं कर सकता। Bankbazaar.com से मिले डेटा के मुताबिक ये देश के टॉप 15 बैंकों का होम लोन पर ब्याज दिया गया है। यहां बताया गया है कि 75 लाख रुपये तक के 20 साल के होम लोन पर हर महीना आपको इतना EMI चुकानी होगी।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सबसे सस्ता होम लोन ऑफर कर रहा है। UBI होम लोन पर 8.35 फीसदी का ब्याज ले रहा है। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 63,900 रुपये होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक और आईडीबीआई बैंक का होम लोन 8.4 प्रतिशत में मिल रहा है। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 64,200 रुपये होगी।
केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होम लोन का होम लोन 8.5 प्रतिशत में मिल रहा है। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 64,650 रुपये होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन पर 8.7 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 64,550 रुपये होगी।
प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में एक्सिस बैंक सबसे सस्ता होम लोन ऑफर कर रहे हैं। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 65,7750 रुपये होगी।
आईसीआईसीआई बैंक होम लोन पर 9 प्रतिशत ब्याज ले रहा है। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 66,975 रुपये होगी।
भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक होम लोन पर 9.15 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। SBI के 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 67,725 रुपये होगी।
भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC होम लोन पर 9.4 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 68,850 रुपये होगी।
यस बैंक होम लोन पर 9.4 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। 75 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर मंथली EMI 68,850 रुपये होगी।