अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि सबसे सस्ता होम लोन कहां मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि होम लोन के इंटरेस्ट रेट में मामूली फर्क भी आपकी जेब पर बड़ा असर डॉलता है। इसकी वजह यह है कि होम लोन लंबी अवधि तक चलता है।
अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि सबसे सस्ता होम लोन कहां मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि होम लोन के इंटरेस्ट रेट में मामूली फर्क भी आपकी जेब पर बड़ा असर डॉलता है। इसकी वजह यह है कि होम लोन लंबी अवधि तक चलता है।
क्रेडिट स्कोर सहित इन चीजों पर भी निर्भर करता है इंटरेस्ट रेट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्राहक को उस बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से लोन लेना चाहिए, जिसका इंटरेस्ट रेट कम है। हालांकि, बैंक या एनबीएफसी का इंटरेस्ट रेट ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, रीपेमेंट कपैसिटी, एंप्लॉयमेंट प्रोफाइल और लोन अमाउंट पर भी निर्भर करता है। क्रेडिट स्कोर और दूसरे चीजें स्ट्रॉन्ग होने पर बैंक इंटरेस्ट रेट में रियायत ऑफर करते हैं।
सरकारी बैंकों में यूनियन बैंक का इंटरेस्ट रेट सबसे कम
सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) होम लोन 7.25 से 8.95 फीसदी के इंटरेस्ट रेट पर ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा का इंटरेस्ट रेट 7.20 से 9 फीसदी के बीच है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15 से 9.60 फीसदी के बीच होम लोन ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB का इंटरेस्ट रेट 7.25 से 9.25 फीसदी के बीच है। बैंक ऑफ इंडिया का इंटरेस्ट रेट 7.10 से 10 फीसदी के बीच है। केनरा बैंक का इंटरेस्ट रेट 7.25 से 10 फीसदी के बीच है।
प्राइवेट बैंकों में साऊथ इंडियन बैंक का लोन सबसे सस्ता
प्राइवेट बैंकों में सबसे कम रेट पर होम लोन साऊथ इंडियन बैंक दे रहा है। उसका इंटरेस्ट रेट 7.20 फीसदी है। सबसे महंगा होम लोन करूर वैश्य बैंक का है, जो 8.50 से 10.65 फीसदी के बीच होम लोन ऑफर कर रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक का इंटरेस्ट रेट 7.60 फीसदी है। आईसीआईसीईआई बैंक का इंटरेस्ट रेट 7.50 फीसदी है। एक्सिस बैंक का इंटरेस्ट रेट 8 से 11.90 फीसदी के बीच है।
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में LIC HF का लोन सबसे सस्ता
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में सबसे सस्ता होम लोन LIC Housing Finance ऑफर कर रही है। उसका इंटरेस्ट रेट 7.15 फीसदी से शुरू होता है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का होम लोन 7.25 फीसदी इंटरेस्ट रेट से शुरू होता है। टाटा कैपिटल का होम लोन 8 फीसदी इंटरेस्ट रेट से शुरू होता है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 7.50 फीसदी के शुरुआती रेट पर होम लोन ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें: Income Tax Return: इन 5 वजहों से आपको आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस, इन बातों का रखें खास ख्याल
सस्ते होम लोन के लिए सबसे जरूरी शर्त
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी सबसे कम रेट उन ग्राहकों को ऑफर करती हैं, जिनका क्रेडिट स्कोर करीब 800 या इससे ज्यादा होता है। अगर किसी ग्राहक का क्रेडिट स्कोर इससे कम है तो उसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट चुकाना पड़ सकता है। हालांकि, ग्राहक बैंक या एफएफसी इंटरेस्ट रेट में रियायत के लिए बातचीत कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।