Get App

Home Loan EMI: होम लोन में ये गलती करा देगी लाखों का नुकसान, जानिए क्या है बचने का तरीका

Home Loan EMI: होम लोन में फिक्स्ड और फ्लोटिंग रेट का चुनाव लाखों का फर्क पैदा कर सकता है। ₹50 लाख के लोन में करीब ₹18-19 लाख का अंतर आ सकता है। जानिए कहां होती है गलती और कैसे बचें नुकसान से।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 7:44 PM
Home Loan EMI: होम लोन में ये गलती करा देगी लाखों का नुकसान, जानिए क्या है बचने का तरीका
कई लोगों ने उस समय वक्त फिक्स्ड रेट लोन लिया, जब ब्याज दरें ऊंची थीं।

Home Loan EMI: होम लोन लेते समय ज्यादातर लोग EMI, लोन अमाउंट और शर्तों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन एक फैसला ऐसा होता है, जो चुपचाप पूरे लोन की लागत तय कर देता है- आपने फिक्स्ड रेट चुना है या फ्लोटिंग रेट। और इसका असर काफी बड़ा हो सकता है।

ब्याज दर में थोड़ा सा फर्क भी 15-20 साल के लोन में लाखों रुपये का अंतर पैदा कर देता है। अभी भारत में फ्लोटिंग होम लोन की दरें करीब 7.1% से 8.5% के बीच हैं। वहीं, फिक्स्ड रेट 9.5% से 11% तक जा रहे हैं। यही अंतर आपके कुल खर्च को काफी बदल देता है।

₹50 लाख के लोन पर कितना अंतर?

अब मान लीजिए कि आपने ₹50 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लिया। फ्लोटिंग रेट 7.5% के आसपास है, तो इस पर EMI करीब ₹40,300 के आसपास बनेगी। 20 साल में कुल भुगतान करीब ₹96.7 लाख होगा, यानी लगभग ₹46.7 लाख सिर्फ ब्याज के रूप में देना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें