Home Loan Interest Rate: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए बहुत अधिक पैसे की जरूरत होती है। यही कारण है कि ज्यादातर सभी लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं। अब फेस्टिवल के समय ज्यादातर सभी अपने घर में शिफ्ट होने का सपना देखते हैं। अगर आप भी फेस्टिवल के समय में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आपको बैंकों के होम लोन ऑफर और ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। होम लोन की कम ब्याज दर का मतलब है कि आपकी हर महीने की किश्त (Home Loan EMI) कम जाएगी और इससे आप थोड़ी सेविंग कर पाएंगे। अभी देश में ज्यादातर सभी बैंक ग्राहकों को होम लोन की सर्विस देते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो सभी बैंकों की दरों को जरूर चेक कर लें।
SBI होम लोन रेट (SBI Home Loan Interest Rate)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्चर बैंक है। अभी बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना की दर सो होम लोन दे रहा है। SBI होम लोन को लेकर फेस्टिव ऑफर चला रहा है। इसमें ग्राहकों को होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास और अपॉन घर पर लागू है। आप SBI की इस छूट का फायदा 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।
इंडियन बैंक की होम लोन रेट
इंडियन बैंक एक पब्लिक सेक्टर बैंक है। यह होम लोन पर 8.50 से 9.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इस पर प्रोसेसिंग चार्ज अमाउंट का 0.23 प्रतिशत है।
ICICI Bank की होम लोन दरें
आईसीआईसीआई बैंक एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जो अपने ग्राहकों को होम लोन देता है। जिनका सिबिल स्कोर 750-800 है उनके लिए होम लोन की ब्याज दर 9 प्रतिशत है, जो कि 30 सितंबर तक वैलिड है।