Home Loan Prepayment: होम लोन की EMI लंबे समय तक चलती है। खासकर 20 या 30 साल का लोन हो तो ब्याज में अच्छी-खासी रकम चली जाती है। लेकिन अगर आप हर साल EMI के अलावा ₹1 लाख एक्स्ट्रा लोन में जमा करें, तो टेन्योर काफी कम हो सकता है।
Home Loan Prepayment: होम लोन की EMI लंबे समय तक चलती है। खासकर 20 या 30 साल का लोन हो तो ब्याज में अच्छी-खासी रकम चली जाती है। लेकिन अगर आप हर साल EMI के अलावा ₹1 लाख एक्स्ट्रा लोन में जमा करें, तो टेन्योर काफी कम हो सकता है।
हमने यहां 8.5% सालाना ब्याज दर मानकर कैलकुलेशन किया है। एक्स्ट्रा ₹1 लाख का भुगतान हर साल के अंत में किया गया है। EMI को कम करने के बजाय प्रीपेमेंट का पूरा फायदा लोन का टेन्योर घटाने में लिया गया है।
₹20 लाख का होम लोन
अगर आपने ₹20 लाख का होम लोन लिया है और हर साल ₹1 लाख अतिरिक्त जमा करते हैं, तो 15 साल का लोन करीब 8 साल 8 महीने में खत्म हो सकता है। यानी करीब 6 साल 4 महीने पहले कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
20 साल के लोन में यह अवधि करीब 10 साल रह जाती है। यानी करीब 10 साल पहले लोन खत्म हो सकता है। वहीं 30 साल के लोन में हर साल ₹1 लाख एक्स्ट्रा देने पर कर्ज करीब 11 साल में खत्म हो सकता है। यानी पूरे 19 साल पहले।
| लोन टेन्योर | सामान्य EMI | ₹1 लाख सालाना एक्स्ट्रा के बाद टेन्योर |
| 15 साल | ₹19,695 | 8 साल 8 महीने |
| 20 साल | ₹17,356 | 10 साल |
| 30 साल | ₹15,378 | 11 साल |
₹30 लाख का होम लोन
₹30 लाख के लोन में हर साल ₹1 लाख का प्रीपेमेंट करने से भी बड़ा फर्क पड़ता है। 15 साल का लोन करीब 10 साल में खत्म हो सकता है। यानी करीब 5 साल की बचत होगी।
20 साल के लोन में कर्ज करीब 11 साल 9 महीने में खत्म हो सकता है। वहीं 30 साल के लोन की अवधि घटकर करीब 13 साल 10 महीने रह सकती है। यानी करीब 16 साल 2 महीने पहले कर्ज खत्म हो सकता है।
| लोन टेन्योर | सामान्य EMI | ₹1 लाख सालाना एक्स्ट्रा के बाद टेन्योर |
| 15 साल | ₹29,542 | 10 साल |
| 20 साल | ₹26,035 | 11 साल 9 महीने |
| 30 साल | ₹23,067 | 13 साल 10 महीने |
₹50 लाख का होम लोन
₹50 लाख के होम लोन पर हर साल ₹1 लाख का अतिरिक्त भुगतान करने से 15 साल का लोन करीब 11 साल 6 महीने में खत्म हो सकता है। यानी करीब 3 साल 6 महीने की बचत।
20 साल के लोन में कर्ज करीब 14 साल में खत्म हो सकता है। 30 साल के लोन में यह अवधि करीब 17 साल रह सकती है। यानी करीब 13 साल पहले लोन खत्म हो सकता है।
| लोन टेन्योर | सामान्य EMI | ₹1 लाख सालाना एक्स्ट्रा के बाद टेन्योर |
| 15 साल | ₹49,237 | 11 साल 6 महीने |
| 20 साल | ₹43,391 | 14 साल |
| 30 साल | ₹38,446 | 17 साल |
₹1 लाख सालाना से इतना बड़ा फर्क क्यों?
होम लोन की EMI में शुरुआत के वर्षों में ब्याज का हिस्सा काफी ज्यादा होता है। जब आप हर साल ₹1 लाख अतिरिक्त जमा करते हैं, तो यह रकम सीधे बकाया मूलधन को कम करती है। इसके बाद अगले महीनों में ब्याज कम मूलधन पर लगता है।
यही सिलसिला आगे भी चलता रहता है। नतीजा यह होता है कि आपकी नियमित EMI जारी रहते हुए लोन की अवधि तेजी से घटने लगती है।
सबसे बड़ा असर कहां दिखता है?
सबसे बड़ा असर लंबे टेन्योर वाले लोन में दिखता है। उदाहरण के लिए, ₹20 लाख के 30 साल के लोन में हर साल ₹1 लाख एक्स्ट्रा देने पर करीब 19 साल पहले कर्ज खत्म हो सकता है। यानी 30 साल की जगह करीब 11 साल में लोन खत्म करने का रास्ता बन सकता है।
इसलिए अगर हर साल बोनस, इंक्रीमेंट या कोई दूसरी अतिरिक्त रकम मिलती है, तो उसका एक हिस्सा होम लोन के प्रीपेमेंट में लगा सकते हैं। इससे ब्याज का बोझ और लोन का टेन्योर दोनों कम किए जा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।