Get App

Home Loan Prepayment: हर साल ₹1 लाख एक्स्ट्रा जमा करें तो कितने साल पहले खत्म होगा कर्ज? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Home Loan Prepayment: हर साल ₹1 लाख एक्स्ट्रा जमा करने से 20, 30 और 50 लाख के होम लोन का टेन्योर कितना घट सकता है? 15, 20 और 30 साल के लोन पर किए गए कैलकुलेशन से समझिए कि छोटी अतिरिक्त रकम कर्ज की अवधि पर कितना बड़ा असर डालती है।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 3:18 PM
Home Loan Prepayment: हर साल ₹1 लाख एक्स्ट्रा जमा करें तो कितने साल पहले खत्म होगा कर्ज? समझिए पूरा कैलकुलेशन
₹30 लाख के लोन में हर साल ₹1 लाख का प्रीपेमेंट करने से भी बड़ा फर्क पड़ता है।

Home Loan Prepayment: होम लोन की EMI लंबे समय तक चलती है। खासकर 20 या 30 साल का लोन हो तो ब्याज में अच्छी-खासी रकम चली जाती है। लेकिन अगर आप हर साल EMI के अलावा ₹1 लाख एक्स्ट्रा लोन में जमा करें, तो टेन्योर काफी कम हो सकता है।

हमने यहां 8.5% सालाना ब्याज दर मानकर कैलकुलेशन किया है। एक्स्ट्रा ₹1 लाख का भुगतान हर साल के अंत में किया गया है। EMI को कम करने के बजाय प्रीपेमेंट का पूरा फायदा लोन का टेन्योर घटाने में लिया गया है।

₹20 लाख का होम लोन

अगर आपने ₹20 लाख का होम लोन लिया है और हर साल ₹1 लाख अतिरिक्त जमा करते हैं, तो 15 साल का लोन करीब 8 साल 8 महीने में खत्म हो सकता है। यानी करीब 6 साल 4 महीने पहले कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें