Get App

Home Loan: अभी होम लोन लें या अगले साल इंटरेस्ट रेट में और कमी आने तक इंतजार करें?

बैंकों ने 2019 में होम लोन सहित फ्लोटिंग-रेट रिटेल लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक्ड किया था। ज्यादातर बैंकों ने रेपो रेट को अपना एक्सटर्नल बेंचमार्क बनाया था। इस वजह से रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर होम लोन सहित दूसरे लोन के इंटरेस्ट रेट्स पर पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 10:27 PM
Home Loan: अभी होम लोन लें या अगले साल इंटरेस्ट रेट में और कमी आने तक इंतजार करें?
रेपो रेट इस साल की शुरुआत में 6.5 फीसदी से गिरकर 5.25 फीसदी पर आ गया है।

होम लोन लेने वाले लोगों के लिए साल 2025 अच्छा रहा। करीब 5 सालों बाद आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट में कमी करना शुरू किया। इससे रेपो रेट साल की शुरुआत में 6.5 फीसदी से गिरकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। इससे बैंकों ने होम लोन सहित दूसरे लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी की है। सवाल है कि क्या 2026 में भी होम लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी का सिलसिला जारी रहेगा?

रेपो रेट घटने से होम लोन का इंटरेस्ट रेट कम हो जाता है

बैंकों ने 2019 में होम लोन सहित फ्लोटिंग-रेट रिटेल लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक्ड किया था। ज्यादातर बैंकों ने रेपो रेट को अपना एक्सटर्नल बेंचमार्क बनाया था। इस वजह से रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर होम लोन सहित दूसरे लोन के इंटरेस्ट रेट्स पर पड़ता है। आरबीआई जब रेपो रेट घटाता है तो बैंक लोन पर इंटरेस्ट रेट में कमी करते हैं। इसका फायदा लोन लेने वाले लोगों को मिलता है। रेपो रेट बढ़ने पर लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ जाता है।

फरवरी में रेपो रेट में कमी की शुरुआत आरबीआई ने की थी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें