Get App

Hot Stocks-मिड और स्मॉलकैप पर करें फोकस, आज की 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें हो सकती है डबल डिजिट कमाई

चालू हफ्ता छोटा कारोबारी हफ्ता होगा। इस हफ्ते हमें सेंसेक्स -निफ्टी में किसी बड़े मूव की उम्मीद नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 11:53 AM
Hot Stocks-मिड और स्मॉलकैप पर करें फोकस, आज की 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें हो सकती है डबल डिजिट कमाई
पिछले हफ्ते कुछ मुश्किलों के बावजूद बाजार अपने अहम सपोर्ट स्तरों को बचाए रखने में कामयाब रहा और बाजार में एक ऐसी क्लोजिंग देखने को मिली जिससे आगे के लिए उम्मीद बरकरार रखी

Sameet Chavan, Angel On

पिछले सोमवार को HDFC ट्विन्स के मर्जर की खबर ने इन दोनों शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और इसका पॉजिटिव असर पूरे बाजार पर देखने को मिला। जिसके चलते निफ्टी ओर बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली। हालांकि उसके बाद के कारोबारी सत्रों में बाजार की तेजी थमती नजर आई और तीन कारोबारी सत्रों में बाजार में अच्छी मुनाफा वसूली देखने को मिली। फिर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में फिर रकवरी आई और निफ्टी 17,800 के थोड़ा ही नीचे बंद हुआ।

पिछला हफ्ता (April 4-8) भारतीय बाजारों के लिए काफी अहम रहा। एचडीएफसी ट्विन्स के मर्जर की खबर के साथ बाजार ने हफ्ते की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ की जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आरबीआई की पॉलीसी मीट ने इस शो की शानदारा बंदी की। हालांकि ये भी सही है कि पिछले सोमवार को जिस तरह से बाजार की शुरुआत हुई थी, अगले कारोबारी सत्रों में वो बात नहीं रही। एक दिन की असामान्य तेजी के बाद अगले दिन से बाजार में मुनाफा वसूली हावी हो गई। सौभाग्य से मॉनीटरी पॉलीसी आने के बाद बाजार ने इसको अपना थम्सअप दिया और हफ्ते की क्लोजिंग हरे निशान में हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें