Rohan Patil, Bonanza Portfolio

Rohan Patil, Bonanza Portfolio
Bonanza Portfolio के रोहन पाटिल का कहना है कि 16,700 से 17,900 की शानदार रैली के बाद निफ्टी ने डेली चार्ट पर 17,900 के करीब बने बियरिस टेक्निकल सेटअप के आसपास विराम लिया है। 19 अगस्त को निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिस इनगल्फिंग पैटर्न बनाया था। उसके बाद से यह इस लेवल के नीचे ही बना हुआ है। बाजार के ब्रॉडर पैटर्न की बात करें तो निफ्टी ने डेली स्केल पर 17,900 के करीब एक बियरिस शार्क हार्मोनिक पैटर्न बनाया है। वर्तमान में यह अपने पोटेंशियल रिवर्सल जोन (PRZ) के नीचे नजर आ रहा है।
24 अगस्त को भारतीय बाजार ग्लोबल बाजारों के मुताबिक ही सुस्ती के साथ खुले थे। पूरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार एक छोटे दायरे में कारोबार करता रहा है। निफ्टी 22 अगस्त को 17700 के करीब बने कैप को भरने में कामयाब नहीं रहा। निफ्टी ने अब डेली टाइम फ्रेम पर 17366 पर स्थित 21 DEMA के करीब सपोर्ट लिया है। इसके अलावा RSI इंडीकेटर भी बियरिस क्रॉस ओवर देते हुए हाएर ओवर बाट जोन से फिसलकर 70 के नीचे आ गया है। अब निफ्टी के लिए 17350 पर इमिडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि 17200 पर बड़ा सोपर्ट है। जबकि ऊपर की तरफ 177850 पर पहला रजिस्टेंस है। वहीं 18000 पर बड़ा रजिस्टेंस है।
आज के 2 बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Tata Coffee: Buy | CMP: Rs 232.55 | टाटा कॉफी में 223 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 247 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में ये स्टॉक 6 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
Kirloskar Oil Engines: Buy | CMP: Rs 195.85 | टाटा कॉफी में 186 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 210 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में ये स्टॉक 7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।