HUF: परिवार आपका टैक्स बचा सकता है। ज्यादातर टैक्सपेयर्स सोच रहे होंगे कि परिवार कैसे आपका टैक्स सेव कर सकता है? भारत में टैक्स प्लानिंग के लिए हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (HUF) एक खास सिस्टम है, जिसके माध्यम से परिवार के सभी सदस्य अपना टैक्स बचा सकते हैं। खास बात यह है कि इनकम टैक्स के कानून में HUF को एक अलग व्यक्ति माना जाता है। लेकिन इसके फायदे और नियम ज्यादातर लोगों को नहीं पता होते। यही कारण है कि HUF के तहत अपना टैक्स नहीं बचा पाते। यहां जानिये क्या होता HUF और यह कैसे बचा सकता है आपका टैक्स।
