Get App

Restaurant Bill GST: रेस्टोरेंट में खाने के बिल पर कैसे लगता है GST? समझिए पूरा कैलकुलेशन

रेस्टोरेंट बिल में GST कैसे जुड़ता है? क्या डाइन-इन, टेकअवे और ऑनलाइन ऑर्डर पर टैक्स अलग होता है? जानिए पूरा सिस्टम, स्लैब रेट्स, इनपुट टैक्स क्रेडिट की हिसाब और जोमैटो-स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म्स की भूमिका।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 6:51 PM
Restaurant Bill GST: रेस्टोरेंट में खाने के बिल पर कैसे लगता है GST? समझिए पूरा कैलकुलेशन
GST की दरें डाइन-इन, टेकअवे और डिलीवरी—सभी पर एक समान लागू होती हैं।

GST on restaurant bills: रेस्टोरेंट में आप जब भी खाना ऑर्डर करते हैं, तो बिल में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स(GST) की भूमिका काफी अहम हो जाती है। आप चाहे रेस्टोरेंट में बैठकर खा रहे हों, टेकअवे ले रहे हों या ऑनलाइन फूड मंगवा रहे हों, इस बात को समझना जरूरी है कि रेस्टोरेंट बिल पर GST कैसे लागू होता है।

यह न सिर्फ ग्राहकों, बल्कि रेस्टोरेंट मालिकों के लिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे बिलिंग, कीमत और ऑपरेशनल फैसलों पर सीधा असर पड़ता है। आइए रेस्टोरेंट बिल पर GST कैलकुलेशन को बारीकी से समझते हैं।

रेस्टोरेंट बिल पर GST क्या है?

सरकार रेस्टोरेंट्स पर GST उनके प्रकार और स्ट्रक्चर के आधार पर लगाती है। मौजूदा समय में तीन प्रमुख स्लैब लागू होते हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें