क्या आपको पता है कि विदेश से शॉपिंग करते हुए आप कितना सोना अपने साथ ला सकते हैं। भारत में सोने के सिक्के और सोने के गहने लेना केंद्र सरकार द्वारा सख्ती से नियंत्रित किया जाता है। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल इनडायरेक्ट टैक्स और कस्टम ने गाइड फॉर ट्रैवलर्स जारी की है। इसमें इस बात की जानकारी होती है कि आप विदेश ट्रैवल करने पर कितना सोना अपने साथ ला सकते हैं।
