मोदी सरकार की स्कीम में मिलती है 9,250 रुपये हर महीने पेंशन, ये है अप्लाई करने की अंतिम तिथि

PMVVY: मोदी सराकर की सरकारी स्कीम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) स्कीम में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। ऐसा हो सकता है कि बजट में सरकार इस योजना की समयसीमा बढ़ा दे लेकिन अभी तक इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 10:13 AM
PMVVY स्कीम में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है।

PMVVY: मोदी सराकर की सरकारी स्कीम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) स्कीम में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। ऐसा हो सकता है कि बजट में सरकार इस योजना की समयसीमा बढ़ा दे लेकिन अभी तक इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। यानी 1 अप्रैल 2023 नए फाइनेंशियल ईयर से ये योजना लोगों को नहीं मिलेगी। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) को LIC चला रही है। PMVVY योजना के ते तहत भारत सरकार 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन की सुविधा देती है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2020 में पीएमवीवीवाई योजना में रिवीजन किया था।

PMVVY में अधिकतम कर सकते हैं इतना निवेश

रिवाइज पीएमवीवीवाई योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक अभी अधिकतम 15 लाख रुपये तक पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी खरीदने पर 7.4% का सालाना ब्याज मिलता है। अगर आप 15 लाख रुपये की पीएमवीवीवाई पॉलिसी खरीदते हैं, तो यह आपको 7.4% यानी 10 साल की पॉलिसी होगी और आपको साल के अंत में 1.1 लाख रुपये ब्याज के तौर पर देगी। आप इसमें न्यूनतम 1,56,658 रुपये निवेश कर सकते हैं।


ये हे न्यूनतम पेंशन

1,000 रुपये प्रति महिना

3,000 रुपये प्रति तिमाही

6,000 रुपये प्रति छमाही

12,000 रुपये सालाना

अधिकतम PMVVY पेंशन

9,250 रुपये प्रति महिना

27,750 रुपये प्रति तिमाही

55,500 रुपये प्रति छमाही

1,11,000 रुपये सालाना

न्यूनतम और अधिकतम इतना कर सकते हैं निवेश

सालाना पेंशन के लिए न्यूनतम 156,658 रुपये और अधिकतम 14,49,086 रुपये निवेश कर सकते हैं।

छमाही पेंशन के लिए न्यूनतम 159,574 रुपये जबकि अधिकतम 14,76,064 रुपये निवेश करने होंगे।

तिमाही पेंशन के लिए न्यूनतम 161,074 रुपये और अधिकतम 14,89,933 रुपये निवेश कर सकते हैं।

मासिक पेंशन के लिए न्यूनतम 162,162 रुपये और अधिकतम 15,00,000 रुपये निवेश कर सकते हैं।

PMVVY योजना में अप्लाई करने की अंतिम तिथि

एलआईसी पीएमवीवीवाई योजना में अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है।

क्या आपको आवेदन करना चाहिए?

PMVVY वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन पाने के लिए अच्छी योजना है जिसमें पैसा हर महीना, तीन महीने, छमाही और सालाना लेने का विकल्प होता है। ये योजना 7.4% का ब्याज देती है। इस योजना में पैसा मिलना निवेश के एक महीने बाद ही शुरू हो जाता है। ये पॉलिसी 10 साल के लिए होती है। आपको 10 साला बाद पॉलिसी का पैसा वापिस कर दिया जाता है।

Stock Market Today Live: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की फ्लैट ओपनिंग, Q3 नतीजों के बाद एचयूएल का शेयर 2% टूटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।