Home Loan EMI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर MPC में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 5.25% कर दिया है। केंद्रीय बैंक साल 2025 में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती कर चुका है। इस फैसले के बाद होम लोन की ब्याज दर कम होकर 7.10% तक के ऐतिहासिक स्तर पर आ सकती हैं। यह दर कई निजी बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर के बराबर पहुंच जाएगी। इसका मतलब है कि घरेलू कर्ज लंबे समय बाद इतना सस्ता दिख रहा है।
