EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक सरकारी संगठन है जो भारत में कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग को मैनेज करने का काम करता है। कर्माचारी अपने वेतन से कुछ पैसा हर महीने अपने पीएफ खाते में जमा करते हैं। यही पैसा रिटायरमेंट के समय ब्याज के साथ कर्मचारियों को दिया जाता है। नौकरी के दौरान भी कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन या अपने मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इससे कर्मचारियों को पता चलता है कि हर महीने उनके पीएफ खाते में पैसा जमा हो रहा है या नहीं। ऑनलाइन अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के कई तरीके हैं।
EPFO की वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक
EPFO की वेबसाइट पर जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की जरूरत होगी। ये 12 नंबर की एक संख्या होती है जो सभी ईपीएफओ सदस्यों को दी जाती है। ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर UAN के जरिये लॉगइन करना होगा। वहां मेंबर पासबुक पर क्लिक करना होगा। यहां आप अपनी पासबुक देख सकते हैं। आप अपने मोबाइल पर भी EPFO की साइट खोलकर पासबुक चेक कर सकते हैं।
SMS भेजकर कर सकते हैं चेक
अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए ईपीएफओ को एक एसएमएस भेजना होगा। 7738299899 पर एक SMS भेजकर, आप अपना UAN और अपने बैंक खाता संख्या के अंतिम चार अंक देकर बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर होना चाहिए।
उमंग ऐप के जरिये चेक करें बैलेंस
उमंग ऐप के जरिये अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप पर कई सारी सर्विसेज मिलती है। यहां आप अपने यूएएन और मोबाइल नंबर से लॉगिन करेंगे और आपको बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी। आपका पीएफ बैलेंस समय-समय पर अपडेट किया जाता है, और किसी भी योगदान या पैसे निकाले जानें के समय ईपीएफओ आपको मैसेज भेजकर इसकी जानकारी देता है।