अपना PF बैलेंस करना है चेक? बस अपने मोबाइल से देनी होगी मिस्ड कॉल

EPFO: अब अपना प्रॉविडेंट फंड का बैलेंस देखना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। भारत सरकार की बनाई सामाजिक सुरक्षा एजेंसी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूजर्स के लिए अपने EPF खाते के बैलेंस और पीएफ का पैसा देखना पहले से आसान कर दिया है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
EPFO: अपना प्रॉविडेंट फंड का बैलेंस देखना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

EPFO: अब अपना प्रॉविडेंट फंड का बैलेंस देखना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। भारत सरकार की बनाई सामाजिक सुरक्षा एजेंसी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूजर्स के लिए अपने EPF खाते के बैलेंस और पीएफ का पैसा देखना पहले से आसान कर दिया है। अब ऐसी उम्मीद है कि सरकार जनवरी के अंत तक कर्मचारियों के वेतन को 8.1% की दर से ब्याज जमा कर देगी। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपना पीएफ का बैलेंस अपने मोबाइल पर जान सकते हैं।

मिस्ड कॉल के जरिए आप चेक कर सकते हैं बैलेंस

बस अपने रजिस्टर मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। घंटी बजने के बाद फोन अपने आप कट जाएगा और उसके तुरंत बाद आपको अपने ईपीएफ खाते के डेटा के बारे में जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें आपके ईपीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी होगी।


SMS के जरिए जान सकते हैं अपना बैलेंस

अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं। अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए ईपीएफओ को एक एसएमएस भेजना होगा। 7738299899 पर एक SMS भेजकर, आप अपना UAN और अपने बैंक खाता संख्या के अंतिम चार अंक देकर बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर होना चाहिए।

ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर चेक करें बैलेंस

आप ईपीएफओ की साइट पर जाकर पासबुक चेक कर सकते हैं। इसक लिए EPFO की वेबसाइट पर UAN नंबर से लॉगइन करना होगा। UAN 12 नंबर की एक संख्या होती है जो सभी ईपीएफओ सदस्यों को दी जाती है। ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर UAN के जरिये लॉगइन करना होगा। वहां मेंबर पासबुक पर क्लिक करना होगा। यहां आप अपनी पासबुक देख सकते हैं। आप अपने मोबाइल पर भी EPFO की साइट खोलकर पासबुक चेक कर सकते हैं।

पहले ईपीएफओ की e-Sewa वेबसाइट पर ‘Know Your UAN’ पर क्लिक करें तो आपको लॉगइन पेज मिल जाएगा। अपने यूएएन नंबर से लॉगइन करें। यहां आपको पासबुक का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। आपको अपना बैलेंस मिल जाएगा।

Exclusive: एयर इंडिया पेशाब-कांड: शिकायतकर्ता महिला के दावों पर सवाल खड़ा करती है क्रू मेंबर की रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।