सोना (Gold) खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच कर लेना बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर बाद में आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो यह और भी जरूरी है। कई बार एक ज्वेलर से खरीदी गई ज्वेलरी को दूसरा ज्वेलर मिलावटी बता देता है। ऐसे में ग्राहक को नुकसान उठाना पड़ता है। आपको यह भी ध्यान में रखने की जरूरत है कि सोने की कीमतों पर उसकी शुद्धता का असर पड़ता है। इसलिए अगर कोई ज्वेलर आपको बाजार मूल्य से कम कीमत बताता है तो आपके लिए सावधान हो जाना जरूरी है।
