SBI ग्राहकों को मोबाइल पर मिल जाएगी पेंशन स्लिप, बस इन 3 स्टेप्स को करना होगा फॉलो

SBI WhatsApp Service: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सीनियर सिटीजन को Whatsapp पर पेंशन की स्लिप मोबाइल पर भेजता है। अब पेंशनर्स को पेंशन की स्लिप के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे आपके फोन में Whatsapp पर आपको पेंशन स्लिप भेज दी जाएगी। ग्राहकों को SBI Whatsapp बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 9:18 AM
SBI WhatsApp Service पर ले सकते हैं पेंशन स्लिप।

 

SBI WhatsApp Service: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सीनियर सिटीजन को Whatsapp पर पेंशन की स्लिप मोबाइल पर भेजता है। अब पेंशनर्स को पेंशन की स्लिप के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे आपके फोन में Whatsapp पर आपको पेंशन स्लिप भेज दी जाएगी। ग्राहकों को SBI Whatsapp बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां SBI Whatsapp सर्विस का फायदा उठाने का तरीका बताया जा रहा है।

SBI WhatsApp Service पर ऐसे ले सकते हैं पेंशन स्लिप


स्टेप 1: व्हाट्सएप पर +91 9022690226 पर 'हाय' भेजें। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको Whatsapp पर SBI की तरफ से मैसेज मिलने लगेंगे।

स्टेप 2: आपको बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप में से चुनने के लिए एक मैसेज मिलेगा।

स्टेप 3: पेंशन स्लिप के ऑप्शन का चुनाव करें। उस महीने के बारे में बताएं जिस महीने की स्लिप आपको चाहिए। इसके बाद पेंशन स्लिप आपके Whatsapp पर आ जाएगी।

ये सर्विस भी Whatsapp पर मिलेगी

अकाउंटहोल्डर Whatsapp पर अपना अकाउंट बैलेंस यानी मिनी स्टेटमेंट भी ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को 'WAREG' और बैंक खाता संख्या 7208933148 पर भेजकर SBI WhatsApp Banking का विकल्प चुनना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद SBI बैंक WhatsApp पर तमाम जानकारी भेजना शुरू कर देगा। आप ऑप्शन चुन कर बैंक की नई सर्विस का फायदा उठा पाएंगे।

 

 

Buzzing Stocks: आज बाजार में फोकस में रहने वाले रेल विकास निगम, मॉइल, एसपी अपेरल्स और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।